{"_id":"69065ee5747d89826406d859","slug":"24-hours-have-passed-but-no-action-has-been-taken-against-those-blocking-the-highway-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145347-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 24 घंटे गुजरे, हाईवे पर जाम लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 24 घंटे गुजरे, हाईवे पर जाम लगाने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
परिवहन विभाग पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पिकअप चालकों ने लगाया था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर पिकअप को आड़ा-तिरछा खड़ाकर जाम लगाने की घटना के 24 घंटे से अधिक का समय गुजर गया। इसके बाद भी जाम लगाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसका कारण पुलिस के पास कोई शिकायत या तहरीर न देना बताया जा रहा है।
शहर से गुजरे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार की सुबह पिकअप चालकों ने परिवहन विभाग पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया था। इससे वाहनों की करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई थीं। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने आक्रोशित पिकअप चालकों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था। हाईवे पर जाम लगने से एक घंटे तक वाहन चालक और अन्य लोग परेशान रहे।
कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक तनवीर सहरावत ने कहा कि इस संबंध में जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।