फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   निकाय के वार्डो का आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने से हलचल

निकाय के वार्डो का आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने से हलचल

Sat, 07 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
निकाय के वार्डो का आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने से हलचल
निकाय वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


ललितपुर। सहकारिता चुनाव स्थगित होते ही नगर निकायों के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने वार्डों के अंतिम आरक्षण की सूची जारी कर दी है। जिस पर पांच दिवस के अंदर आपत्तियां मांगी गई है।

पहले सहकारिता चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया था। उससे नगर निकाय के चुनावों को लेकर अनिश्चितता दिखाई दे रही थी। जैसे ही सहकारिता चुनाव स्थगित हुए, निकाय चुनाव की प्रक्रिया में तेजी आ गई। शासन से प्राप्त नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्डों का अंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया है। पूर्व में जो आरक्षण भेजा गया था, उसमें आंशिक संशोधन किया गया है। जिसमें चौबयाना, महावीरपुरा, नदीपुरा, रावतयाना प्रथम, बड़ापुरा, गांधीनगर प्रथम, सुभाषपुरा, सिविल लाइन द्वितीय, आजादपुरा द्वितीय, कटरा बाजार, सिविल लाइन प्रथम को अनारक्षित में रखा गया है। वहीं, अन्य वार्डों को आरक्षण श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह नगर पंचायत पाली, महरौनी व तालबेहट के वार्डों के आरक्षण में आपत्तियां मांगी गई हैं। नये आरक्षण से कई निवर्तमान पार्षदों के लिए चुनाव लड़ने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed