{"_id":"59d3ded94f1c1baf538b5ab6","slug":"21507057369-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में आग
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शार्ट शर्किट से बैंक में लगी आग
ललितपुर। मंगलवार की सुबह श्रीतुवन चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में अचानक से आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड व पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शाखा प्रबंधक पवन मट्ठा ने बताया कि यह आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। इसमें शाखा के तीन एसी और बिजली लाइन का ही नुकसान हुआ है। बैंक में रखे दस्तावेज और कंप्यूटर सभी सुरक्षित हैं।
गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह शहर कोतवाली के बगल में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से धुआं उठता देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने फौरन आग पर काबू पा लिया और कोई बड़ी घटना होने से बच गई। आग लगने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने आग के कारणों का जायजा लिया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।