{"_id":"60d8d40d8ebc3ebb491ff6cb","slug":"2112-sample-tested-one-positive-found-lalitpur-news-jhs1981510163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद 2112 सैंपल की जांच में एक व्यक्ति मिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद 2112 सैंपल की जांच में एक व्यक्ति मिला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण से दो दिन राहत के बाद तीसरे दिन संक्रमित मरीज पाया गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2112 व्यक्तियों के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। जिले में बीते सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार धीमी भले ही हो गई हो, लेकिन संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते दो दिन लिए गए सैंपलों की जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। इससे राहत रही। तीसरे दिन हुई जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। ऐसे में संक्रमण की खतरा टला नहीं है। संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते रहें और वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
रविवार को जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2112 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1145 सैंपल आरटीपीसीआर किट से और एंटीजन किट से 967 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपल की जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं बीते दिनों आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमित शहर के मोहल्ला इंद्रिरा कालोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति है।
2550 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 12690 पहुंच गया है। इनमें अब तक 125 की मौत हो चुकी और 12551 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 14 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2550 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2112 के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट