Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2,100 lamps lit at Hanuman Talab Ghat

Lalitpur News: हनुमान तालाब घाट पर 2100 दीप किए प्रज्वलित

Sun, 08 Nov 2026 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
2,100 lamps lit at Hanuman Talab Ghat
ललितपुर। दिवाली के अवसर पर ग्राम रजवारा में पहली बार भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। श्री हनुमान जी महाराज तालाब मंदिर के घाट पर 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। घंट-घड़ियाल की ध्वनि और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन


दीपोत्सव का शुभारंभ नौ कन्याओं के पूजन, आरती और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके बाद महामंडलेश्वर चंडी पीठाधीश्वराचार्य स्वामी चंद्रशेखर गिरी जी महाराज के सान्निध्य में हनुमान तालाब घाट पर दीप प्रज्वलित किए गए। एक साथ 2100 दीप जलने से घाट का नजारा आकर्षक हो गया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी दीप जलाकर आयोजन में सहभागिता की। मुख्य संयोजक डॉ. अखिलेश दीक्षित ने कहा कि रजवारा में पहली बार इस तरह का आयोजन होना गौरव की बात है। अयोध्या की तर्ज पर अब प्रतिवर्ष दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी अपनी सभ्यता, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ सके। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों का आभार जताया। सह संयोजक आशीष दीक्षित ने अगले वर्ष इससे भी भव्य दीपोत्सव आयोजित करने का संकल्प दिलाया। राजा राम दास महंत सहित ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग किया। अंत में ग्राम प्रधान महेश राय ने अतिथियों और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पं. अशोक दीक्षित, रमेश दीक्षित, बृजमोहन संज्ञा, जयप्रकाश तिवारी, बद्री प्रसाद दीक्षित, विनोद दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed