फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   21 thousand affected farmers will get Rs 13 crore

Lalitpur News: 21 हजार प्रभावित किसानों को मिलेगा 13 करोड़ रुपये

Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
21 thousand affected farmers will get Rs 13 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 में तकनीकी कारणों से 27 हजार 247 किसान दैवी आपदा से हुई क्षतिपूर्ति का लाभ पाने से वंचित रह गए थे। वित्तीय वर्ष 2022-23 के 5557 किसानों को भुगतान प्रशासन कर चुका है। इस वित्तीय वर्ष में 1270 किसान ही ऐसे हैं, जिनका भुगतान बाकी है। वहीं, 19420 किसान वित्तीय वर्ष 2021-22 के बाकी हैं, इनमें 17 हजार का सत्यापन कर लिया गया है। बचे किसानों के भुगतान के लिए शासन से 11 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी गई है। कुल 13 करोड़ भुगतान होना है।
दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार मुआवजा देती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसलें नष्ट हुई थीं, जिसका सर्वे जिला प्रशासन ने कराया था। सर्वे के अनुसार कुल दो लाख 39 हजार 712 किसान प्रभावित हुए थे, इनमें दो लाख 20 हजार 292 किसानों को राहत दी गई थी। इनमें से खातों, आधार संख्या गलत दर्ज होने के कारण व डुप्लीकेसी के चलते 19 हजार 420 किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया था। जिला प्रशासन ने इनका सत्यापन कर लिया है। करीब 17 हजार किसानों का डोर टू डोर सर्वे करा लिया गया है, इनमें जो भी त्रुटि थी, वह दूर कर ली गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 79 हजार 843 किसान दैवीय आपदा से प्रभावित हुए थे, जिनमें 72 हजार 16 किसानों को राहत राशि दी गई थी। 7827 किसान ऐसे थे, जिनके खातों व आधार में गड़बड़ी के कारण राहत राशि नहीं दी जा सकी। इनमें 5557 किसानों की प्रविष्टियां दुरुस्त कर उन्हें राहत राशि दी जा चुकी है। बाकी 1272 किसानों का सत्यापन चल रहा है। जल्द ही इनके खातों में धनराशि मांग ली जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
वित्तीय वर्ष 2021-22 की आपदा राहत की स्थिति
तहसील - प्रभावित किसान - लाभार्थी किसान- वंचित किसान
ललितपुर - 66781 - 61473 - 5308
तालबेहट- 54896 - 50677 - 4219
महरौनी - 56306 - 50017 - 6289
मड़ावरा - 30022 - 28019 - 2003
पाली - 31707 - 30106 - 1601
--------------------
वर्जन
किसानों का सत्यापन लगभग पूर्ण हो चुका है। 5557 वंचित किसानों को राहत धनराशि दे दी गई है। बाकी किसानों को धनराशि देने के लिए शासन को डाटा भेजकर धनराशि मांगी जा रही है।-अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed