{"_id":"5f6e4a348ebc3e9bf6236410","slug":"21-more-corona-positive-with-health-worker-lalitpur-news-jhs1771539186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी समेत 21 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी समेत 21 और संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : ??????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में लगातार बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 21 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2341 पहुंच गई है। इनमें 37 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी और 1959 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। वर्तमान में 345 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में शहर के मोहल्ला चांदमारी निवासी चार व्यक्ति, मोहल्ला लक्ष्मीपुरा, आजादपुरा , राम नगर, नई बस्ती निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम महर्रा के पास भारत एक्सक्लूसिव निवासी एक व्यक्ति, ग्राम थनवारा निवासी व ग्राम रायपुर निवासी एक-एक, ग्राम पिपरा निवासी दो और कस्बा निवासी एक व्यक्ति व एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। ब्लॉक बार अंतर्गत कस्बा कैलगुवां स्थिति एक बैंक कर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी और कस्बा निवासी एक युवक कोविड- 19 पॉजिटिव पाया गया है।
तीन दिन के 595 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनपद में विभिन्न सैंपल कलेक्शन सेंटरों से 22 सितंबर को 1592 सैंपल लिए इनमें 1540 की रिपोर्ट निगेटिव व पांच की रिपोर्ट नहीं आई। 23 सितंबर को 1496 सैंपल लिए, जिसमें 1456 पॉजिटिव व 30 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। 24 सितंबर को 1732 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 1161 निगेटिव व 560 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोरोना जांच के दौरान 21 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की एक बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में कोरोना के केस में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता एवं निगरानी में कोई कमी न लाए।
बैठक में कोविड परिमाणों की समीक्षा में बताया गया कि विगत चौबीस घंटे में बारह संक्रमित मरीज पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को नगरीय क्षेत्र में 226 एंटीजन टेस्ट किए गए, जिनमे से सात संक्रमित केस मिले हैं। 30 आरटीपीसीआर में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि पॉजिटिव केसों में कमी आने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता एवं निगरानी में कोई कमी न लाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने किट की जानकारी दी। डोर 2 डोर सर्विलांस की समीक्षा में बताया गया कि ग्राम चकोरा में आशा द्वारा सर्वे न करने की शिकायत प्राप्त हो रही है, इस पर डीएम ने जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रैपिड रिस्पांस टीमों की समीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर मरीजों से सपंर्क न किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को 140 लोगों का मास्क न पहनने पर चालान किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि आज वार्ड नंबर 1, 13 एवं गोविंद नगर सहित 34 स्थानों पर मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं और तीन लोगों को नोटिस दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डा. अमित चतुर्वेदी, डॉ. हुसैन खान, डॉ. डीसी दोहरे, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।