फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भाजपा मान रही अस्सी फीसदी फसलों का नुकसान

भाजपा मान रही अस्सी फीसदी फसलों का नुकसान

Sun, 30 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा मान रही अस्सी फीसदी फसलों का नुकसान
भाजपा मान रही 80 फीसदी फसलों का नुकसान
विज्ञापन

प्रशासन की 33 फीसदी फसल नुकसान की रिपोर्ट पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में गत माह हुई तेज बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर किसान लगातार मुआवजा की मांग कर रहे हैं और सही तरीके से फसल नुकसान का सर्वे कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा किए गए आंकलन के अनुसार जिले में खरीफ की फसल को मात्र 33 फीसदी तक नुकसान माना जा रहा है। वहीं, भाजपा की किसान मोर्चा जिले में 80 प्रतिशत नुकसान मान रही है और प्रशासन के 33 फीसदी आंकलन से संतुष्ट नहीं होकर किसान हित में सही सर्वे कराकर सही रिपोर्ट शासन को भेजने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए बताया कि जनपद में विगत दिनों भारी बारिश के कारण किसानों की फसल करीब अस्सी फीसदी तक बर्बाद होने से उनका भारी नुकसान हो गया है। लेकिन जानकारी के अनुसार खरीफ की फसलों के नुकसान का आंकलन 33 प्रतिशत से भी कम करके शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है, जो गलत है। भाजपा किसान मोर्चा ने अवगत कराया कि किसानों में अफवाह फैलाई जा रही है कि प्रशासन 33 प्रतिशत से कम रिपोर्ट भेज रहा है और ऐसी स्थिति में किसानों के हित में सही रिपोर्ट भेजी जाए, जिससे किसानों को वास्तविक फसल नुकसान का मुआवजा मिल सके। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टौंटे, दीपक पाराशर, चंद्रभान राजपूूत, अखंड प्रताप सिंह, अरविंद कुमार आदि केे हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed