{"_id":"5b92f2b1867a557fe11210fc","slug":"201536357041-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसान बेहाल
Updated Sat, 08 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बरसात से फसलें जलमग्न
बार/ ललितपुर। कस्बा एवं उसके आसपास लगभग 10 दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों की खेत जलमग्न हो गई। परेशान किसानों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन भेजकर खराब फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में बताया कि बोई हुई फसल की खेती तालाब पोखर में तब्दील हो गई। कई वर्षों से सूखे की मार झेल रहे क्षेत्र के किसानों को इस बार खरीफ की अच्छी फसल होने की आशा थी, लेकिन लगातार जारी बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र के ग्राम धमना, बार, पुलवारा, दशहरा, गेदौरा लड़वारी भावनी, बछरवानी, भेलौनी लोध तुर्का, टोड़ी, दुलावन, वस्त्रावन, देवरान गदयाना, ठठखेरा चिगलौआ व परौंन आदि गांव में हो रही बारिश से किसानों में हाहाकार मजा हुआ है। इस बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। जहां एक उड़द, तिल मक्का मूंग की फसलें तबाह हो गई है। वहीं क्षेत्र में कई किसानों के घर गिर गए है। क्षेत्र के संजीव खरे, राजू उपाध्याय, सुंदर पाल सिंह, रमेश रिछारिया, हनुमत सिंह लोधी, नम्मा देवी, जगत, रामदयाल, विष्णु खेरा, पुष्पेंद्र, पप्पू कुशवाहा, महेंद्र सिंह, खेमचंद व रामसेवक यादव आदि गांव के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।