{"_id":"5b5637314f1c1b4b748b6a82","slug":"201532376881-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान कराए जाने की मांग 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान कराए जाने की मांग 1
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की राशि देने की मांग
ललितपुर। ब्लाक जखौरा के ग्राम सौंरई निवासी जगभान पुत्र काशीराम और सोबरन पुत्र अनंदी ने आवास व शौचालय निर्माण में पैसे लेने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने आवास निर्माण कराने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ग्राम पंचायत के एक अधिकारी ने सुविधा शुल्क की मांग की। साथ ही एक जनप्रतिनिधि और अधिकारी से शौचालय का निर्माण कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शौचालय का निर्माण करा लो बाद में पैसा दे देेंगे। इस पर उन्होंने पैसा खर्च कर निर्माण करा लिया। बदले में छह हजार रुपये का भुगतान करा दिया है। बाकी पैसे का भुगतान कराने की मांग करने पर आज कल कह कर टाला जा रहा है। उन्होंने शेष राशि का भुगतान कराने की मांग की है।