{"_id":"5a89dfa74f1c1bf17b8b7fed","slug":"201518985127-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्राइम: जिला पंचायत सदस्य समेत दो गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्राइम: जिला पंचायत सदस्य समेत दो गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य समेत दो गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला के घर में घुसकर गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 जनवरी की रात उसका पति सिंचाई और काश्तकारी के काम के लिए खेत पर गया था। पीड़ित अपने पुत्र के साथ घर पर अकेली सो रही थी। इसी दौरान मौका पाकर रात ग्यारह बजे गांव के ही सीताराम पुत्र रगवर यादव अपने रिस्तेदार बार थानाक्षेत्र के बसतगुंवा निवासी जिला पंचायत सदस्य फूलसिंह पुत्र सुखदयाल यादव के साथ पीड़ित के घर के अंदर घुस गए। पीड़ित को अकेला पाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इसी दौरान महिला का पुत्र नींद से जाग गया और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद आरोपी किसी को बताने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सुबह पति के लौटने पर महिला ने रात में घटी घटना की जानकारी पति को दी। इसके बाद पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की, लेकिन सुनवाई न होने पर परिजनों ने एसपी से शिकायत की। यहां भी सुनवाई न होते देख महिला ने शिकायतीपत्र देकर मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत करने और अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और उसके साथी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।