{"_id":"59de8c324f1c1bc1678b543c","slug":"201507757106-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: वार्डो के आरक्षण शासनादेश दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: वार्डो के आरक्षण शासनादेश दरकिनार
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव: वार्डों के आरक्षण शासनादेश दरकिनार
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर नगर पालिका सहित नगर पंचायतों में शासनादेश के अनुसार आरक्षण लागू नहीं होने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि वार्डों के मनमाने ढंग से आरक्षण तय कर दिया गया है, जिससे वार्डों के आरक्षण में विसंगति पैदा हो गई है।
जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत पाली में अनुसूचित जाति को 21 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया है जबकि अनुसूचित जाति को 21 और पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, उसमें तीन वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि इनकी संख्या पांच होनी चाहिए थी। नगर पंचायत पाली में दो वार्डों को आरक्षित करने की जगह एक ही किया गया है। जिससे अनुसूचित जाति के लोगों में असंतोष है। ज्ञापन पर मंडल जोन इंचार्ज मोहनलाल रैकवार, जिला प्रभारी महाराज सिंह, जगदीश कुशवाहा, चंद्रभान बेसरा, लक्ष्मी प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, किशनलाल, तुलाराम रायकवार, घनश्याम अहिरवार, मनोहर कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर बने हैं।