फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भाजपा कार्यकर्ता दिए जलाकर मनाएंगे छोटी दिवाली

भाजपा कार्यकर्ता दिए जलाकर मनाएंगे छोटी दिवाली

Wed, 11 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता दिए जलाकर मनाएंगे छोटी दिवाली
भाजपाई दीप जलाकर मनाएंगे छोटी दिवाली
विज्ञापन

ललितपुर।
सदर विधायक कार्यालय में भाजपा की आयोजित बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। चुनाव को ध्यान में रखकर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, छोटी दीपावली पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर स्थान विशेष पर दिए जलाकर गुब्बारे उड़ाएंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस समय प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इस नाते हम सब महती जिम्मेदारी बनती है कि स्थानीय निकाय क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करवाए। इसके लिए आपसी सामंजस्यपूर्ण ढंग से काम करें। विशेषकर बूथ कमेटी कार्यकर्ता आम जन मानस से मिलकर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मुहैया कराएंगे। इसके अलावा जिले भर में स्थानीय निकायों के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। छोटी दीपावली को हर इकाई किसी स्थान विशेष पर इकट्ठे होकर दिए जलाएंगे एवं गुब्बारे उड़ाएंगे। बैठक में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ बुंदेलखंड संयोजक जेके सिंह, जिला समन्वयक सुखदयाल अहिरवार, नगर समन्वयक रामनारायण पाठक, भगवत दयाल सिंधी, श्रीकांत कुशवाहा, देवेंद्र गुरु, अशोक साहू, आलोक चौवे, आशीष पटेल, किरन सेन, रजनी अहिरवार, केके हुंडैत, आदर्श जैन, संदीप बुंदेला, आशीष सैनी, अनुराग जैन, अजय रावत, रामसेवक गुप्ता, राकेश त्रिवेदी, दीपक चौरसिया, कन्हैयालाल, राजीव हुण्डैत, रेखा परिहार, ध्रुवसिंह सिसौदिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश लिटोरिया और संचालन नगरमंत्री राजेश डोडवानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed