फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 thousand population will be worried about water in summer

Lalitpur News: गर्मी में पानी के लिए परेशान होगी 20 हजार की आबादी

Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
20 thousand population will be worried about water in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी में नगर के तीन माेहल्लों की 20 हजार की आबादी का पेयजल संकट दूर नहीं हो सकेगा। लेड़ियापुरा में क्षतिग्रस्त टंकी के बदले नई नहीं बन सकी है। वर्तमान में तोड़ने का कार्य चल रहा है, जो मार्च माह तक हो सकेगा। ऐसे में गांधीनगर, सिविल लाइन द्वितीय, आजादपुरा में पानी की किल्लत बरकरार रहेगी।
शहर में पेयजल सुविधा को दुरुस्त करने के लिए अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। लेकिन, गर्मी में पेयजल संकट की स्थित में सुधार होने की आस नजर नहीं आ रही है। कारण आजादपुरा लेड़ियापुरा में कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक पुरानी जीर्णशीर्ण टंकी को ढहाया नहीं गया है। अब ढहाने का कार्य शुरू किया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि जीर्णशीर्ण टंकी को मार्च माह के पहले सप्ताह तक तोड़ दिया जाएगा। इसके बाद मलबा उठान व सफाई होने के साथ ही टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ऐसे में टंकी का निर्माण मार्च माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह तक शुरू हो सकेगा। टंकी के निर्माण में लगभग चार माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत जस की तस रहेगी। इस समस्या से 20 हजार की आबादी को जूझना होगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य समय से नहीं किया गया है। अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed