फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 Mahadanis donated blood in voluntary blood donation camp

ब्लड कैंप में 20 महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 02 Oct 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
20 Mahadanis donated blood in voluntary blood donation camp
ललितपुर। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन व स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुआ। इस मौके पर 20 महादानियों ने रक्तदान किया। वहीं, व्रत रखने वाले 26 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ में वक्ताओं ने रक्तदान के फायदे बताए। काउंसलर प्रतिभा सेन ने कहा कि आज के दिन कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। सहयोगी संस्था विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के जिला संरक्षक चंदन सिंह अहिरवार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को रक्तदान करने की प्रेरणा मिलती है। बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है, इसलिए वह खुद भी रक्तदान करते रहते हैं। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के जिला प्रभारी बलराम अहिरवार, सदस्य डॉ. शरद तिवारी, बजरंग सेना के जिला प्रभारी चंदन सिंह अहिरवार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा तेज सिंह परिहार,विशाल नायक मंडल प्रभारी नाराहट, जय अंबे रक्तदान समिति के जिलाध्यक्ष दीपक राठौर, सुरेंद्र निरंजन, धर्मेश तिवारी, उपदेश आचार्य, आशीष पटेल, शुभम देवरिया के अलावा ब्लड बैंक के आशीष गोस्वामी, प्रतिभा सेन, अमित रजक, रेखा शर्मा, धर्मेंद्र, हरीओम पटैरिया, उमाकांत लिटौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
अरविंद कुमार, अजय जैन, रवि, उपदेश आचार्य, धर्मेश तिवारी, तेज सिंह परिहार, डॉक्टर दीपक पस्तोर, अभिषेक ग्वाला, रामविशाल नायक, आशीष पटेल, सुरेंद्र निरंजन, धनीराम, कमलेश कुमार, मनोज सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार चंद्राकर, बद्री साहू, अजय प्रताप सिंह, रवींद्र, रामकुमार साहू ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed