फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 bed more than in distric hospital

जिला अस्पताल में होगी 20 पलंग की सुविधा

Fri, 15 May 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
20 bed more than in distric hospital
ललितपुर। वैश्विक बीमारी नोवल कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट बना हुआ है। आइसोलेशन वार्ड में पलंगों की संख्या दो गुनी की जा रही है। मेडिकल क्वारंटीन सेंटरों में भी पलंगों में बढ़ोत्तरी की जा रही है, जिससे मरीजों केे बढ़ने पर भर्ती होने का संकट न हो। जिला अस्पताल में दस बेड संचालित हो रहे थे, जिनकी संख्या को 20 किया जा रहा है, जिससे मरीजों को भर्ती करने के लिए अधिक परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीजों को भर्ती कर उपचार के लिए 40 पलंग के दो आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए हैं। इनमें 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड जिला अस्पताल व 30 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में स्थापित है। यहां पर केवल कोरोना की पुष्टि होने वाले मरीजों को ही भर्ती की सुविधा की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टाफ को 14 दिन तक ड्यूटी के उपरांत जांच कराकर होम क्वारंटीन के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद जांच कराई जा रही है, जांच के बाद पुन: ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। दिनों दिन मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफा के चलते आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी सैंपल लेने की सुविधा
मेडिकल क्वारंटीन सेंटरों पर ही लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल अधिक लिए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भी सैंपल लेने की सुविधा की गई है। कोरोना की पुष्टि वाले मरीजों के परिजनों व बाहर से आए संदिग्धों को चिकित्सकों की निगरानी में रखने के लिए मेडिकल क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर मरीज के परिजनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। साथ ही उनकी प्रतिदिन स्क्रीनिंग कर लक्षणों की जानकारी ली जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद होम क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए तीन स्थानों पर मेडिकल क्वारंटीन सेंटर है, जिसमें ग्राम रौंड़ा मेडिकल क्वारंटीन में 40 बेड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा व जखौरा में भी दस-दस बेड के बनाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर जखौरा व विरधा में दस-दस बेडों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में दस बेड की सुविधा है। अब वहां पर दस पलंग की संख्या और बढ़ाई जा रही है। शीघ्र ही 20 पलंग का वार्ड होगा।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed