फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिले में गेहूं की खरीद कम होने से अफसरों में बढ़ी बैचेनी

जिले में गेहूं की खरीद कम होने से अफसरों में बढ़ी बैचेनी

Fri, 10 May 2019 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में गेहूं की खरीद कम होने से अफसरों में बढ़ी बैचेनी
गेहूं की खरीद कम होने से अफसरों में बढ़ी बेचैनी
विज्ञापन

ललितपुर। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार जिले में गेहूं की कम खरीद होने से अफसरों में बेचैनी देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को सहायक निबंधक कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें गेहूं खरीद और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिले में जब से गेहूं खरीद प्रारंभ हुई है, तब से लेकर अब तक गेहूं के उठान में समस्या आ रही है। इसका विपरीत असर खरीद पर देखा जा रहा है। तमाम केंद्रों से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। नवीन कृषि उत्पादन मंडी में खोले गए केंद्रों पर खरीद कम हो रही है। पिछले दिनों सहकारी समितियों के सचिवों ने केंद्रों से गेहूं का उठान नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। इसके कारण दो दिन जिले में खरीद ना के बराबर हो सकी। इससे उच्चस्थ अधिकारियों में खलबली मच गई थी। जिले के अधिकारियों ने रूठे समिति के सचिवों से कई दौर की बात की। इसके उपरांत समितियों के सचिव खरीद के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीसीएफ के रीजनल मैनेजर रामजी कुशवाहा, सहकारिता के संयुक्त आयुक्त रमेश बाबू गुप्ता व विपणन विभाग के आरएम सतेंद्र नाथ पांडेय ने जिले में सहायक निबंधक रमेश कुमार गुप्ता, पीसीएफ जिला प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश त्रिपाठी, अपर जिला सहकारी अधिकारी के साथ बैठक की। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि गेहूं की खरीद बढ़ाने के साथ उठान में भी तेजी लाई जाए। शासन ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उस तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन एक हजार से 15 सौ मीट्रिक टन की खरीद होना आवश्यक है। इसी तरह कम से कम एक हजार मीट्रिक गेहूं का उठान होना भी जरूरी है। उधर, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने केंद्रों पर रखे गेहूं के उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में पीसीएफ के जिला प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा ने ट्रकों की संख्या बढ़ाई है, जिससे उठान तेजी से कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं के खरीद केंद्रों से उठान में आ रही समस्या का निस्तारण कर लिया गया है। एक- दो दिन में ही गेहूं खरीद को गति मिलने की उम्मीद है।
- दिव्यांशु वर्मा, जिला प्रबंधक, पीसीएफ

जिले में कुछ खरीद केंद्रों को छोड़कर लगभग सभी केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। गेहूं के उठान में तेजी लाने की कार्रवाई चल रही है।
- रमेश कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारी समितियां

गेहूं खरीद केंद्रों से गेहूं का उठान होने लगा है। नवीन गल्ला मंडी में एफसीआई के केंद्र पर उठान की समस्या आई है। शुक्रवार से यहां भी गेहूं खरीद गति पकड़ेेगी।
- राकेश त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed