फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विश्वकर्मा जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विश्वकर्मा जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Tue, 18 Sep 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विश्वकर्मा जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

मंदिरों, सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर हुए हवन, पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विश्वकर्मा मंदिर के अलावा सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर पूजन अर्चन कर हवन किया गया।
अजीतापुरा, नेहरूनगर, बयाना नाला के पास स्थित विभिन्न मंदिरों में हवन कर आहूतियां दी गई। सुबह से ही मंदिरों में विश्वकर्मा समाज के लोग अपने आराध्य की पूजन की तैयारी में लगे रहे और सुबह दस बजे से इन मंदिरों में विधिविधान के साथ पूजन आदि किया गया। वहीं, इस मौके पर विश्वकर्मा समाज द्वारा सोमवार को तुवन मंदिर प्रांगण से भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा तुवन चौराहा से नझाई बाजार, सदरकांटा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए नगर भ्रमण को निकली।
विज्ञापन

विश्वकर्मा गौण समाज कल्याण समिति: राजघाट रोड स्थित एक होटल में प्रात:काल में विश्वकर्मा चालीसा, सुंदरकांड पाठ, हवन पूजन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कड़ंकी रहे। इस मौके पर राजाराम, गनपतलाल, बाबूलाल, कंछेदीलाल, नाथूराम, हरकिशन, हरप्रसाद पांचाल, परमानंद, रमेश कुमार, विंद्रावन राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय: संस्थापक राधाचरण राजपूत और प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस दौरान एसपी बुंदेला, मनोज कुमार, डोली बानो, आरके सिंह, सुनील ताम्रकार, मनोज राजपूत आदि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण शाखा सभा के तत्वावधान में अजीतापुरा एवं नेहरूनगर में विश्वकर्मा जयंती का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजू भैया, रामचरन जांगिड़, हरचरण पुजारी, बब्लू, अमित, संजय विश्वकर्मा, अंगद, पप्पू, अभिषेक, नरेंद्र, हेमंत विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। राजकीय हाइस्कूल दावनी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डा.कृष्णस कुमार भार्गव की अध्यक्षता एवं जूनियर हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक रामकिशोर दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित किया गया। यहां अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं विश्वकर्मा पूजन का आयोजन हुआ।
मोदी मिशन अगेल पीएम की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विश्वकर्मा पूजन एवं शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यकारिणी ने सावरकर चौक पर स्टाल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर देवेंद्र कुमार झा, हरनाम सिंह तोमर, प्रदीप खटीक, सुनील ठाकुर, काशीराम विश्वकर्मा, बृजेश कुमार सोनी, राजेश तिवारी, मुन्ना पाठक, महेश कुमार चौबे, जानकी प्रसाद, सोनू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे व महाविद्यालय के प्राचार्य जेपी सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नेहरू महाविद्यालय के तुलसी सभागार में एक संगोष्ठी हुई, अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने की। प्राचार्य ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के जीवन दर्शन से छात्र-छात्राओं को सृजन की प्रेरणा मिलती है। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि वेदों में वर्णित देवताओं में विश्वकर्मा का स्थान अति महत्वपूर्ण है। प्राध्यापक डा. आषा साहू ने कहा कि विश्वकर्मा हम सभी के लिए अनुकरणीय है। हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. ऊषा पाठक ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती मनाने का उद्देश्य छात्र/छात्राओं को भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराना है। इस अवसर पर डा. सुधाकर उपाध्याय, डा. दीपक पाठक, संदीप श्रीवास्तव, शिवा यादव, संदीप चौबे आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed