{"_id":"5b58cc9a4f1c1b6f668b56ae","slug":"191532546202-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली ने ली एक मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली ने ली एक मासूम की जान
Updated Thu, 26 Jul 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाज गिरने से एक मासूम की मौत
- कचनौंदा कलां गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को बानपुर क्षेत्र के ग्राम कचनौंदा कलां में गाज गिरने से पांच साल के अनिकेत की मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन लोग झुलस गए है। इसके अलावा गाज की चपेट में आने से दो बकरियों की भी मौत हो गई है।
कचनौदा कलां में बुधवार की सुबह भगवानदास के पांच वर्षीय पुत्र अनिकेत, पत्नी गीता, सात वर्षीय पुत्री रानी व उसके मां मुल्लनबाई घर की अटारी पर बने कच्चे कमरे में थे। इसी दौरान गाज गिर गई। इसकी चपेट में आने से अनिकेत गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही अनिकेत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गाज की चपेट में आने से परिवार के तीन लोग झुलस गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो बकरियां मौके पर ही मर गई।