फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सदर विधायक ने सुनी गामीणों की समस्याएं

सदर विधायक ने सुनी गामीणों की समस्याएं

Thu, 17 May 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सदर विधायक ने सुनी गामीणों की समस्याएं
सदर विधायक ने सुनीं गामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

- अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जाखलौन। बुधवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कई गांवों में भ्रमण कर लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायती पत्रों के निराकरण के लिए तत्काल संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। कई जगहों पर पहली बार आगमन होने पर उन्हें तिलक श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सदर विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने आवास शौचालय और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों की नब्ज को टटोला। ग्राम जमुनिया में हैंडपंपों के खराब होने की और पेयजल की समस्या देखकर उन्होंने तत्काल दो नए हैंडपंप विधायक निधि से लगाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने राशन की दुकान को बंट से हटाकर सैपुरा में जोड़े जाने की मांग की। ग्राम सगोरिया के ग्रामीणों ने ने भी राशन की दुकान को सैपुरा जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने जूनियर हाई स्कूल खोले जाने सहित आवास और वृद्धावस्था पेंशन पात्र लोगों को दिलाए जाने की बात रखी। वहीं, ग्राम मेंकुआं में जन चौपाल में सदर विधायक ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति और समाज के अंतिम छोर पर विकास से कोसों दूर रहे परिवार केंद्र बिंदु है जिनका आज तक विकास नहीं हुआ उनका विकास हमारी सरकारों की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आवास योजना का लाभ मिला हुआ है उन्हें आवास योजना के साथ साथ निशुल्क गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन सरकारों द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौतेय, कल्लन कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, श्यामबिहारी कौशिक, कैलाश नारायण नांगल, मनोहर अहिरवार, अरविंद अहिरवार, अवधेश बबेले, बबलू पाल, ग्राम प्रधान मनसुख दास, ग्राम प्रधान पूरन अहिरवार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed