फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अन्य: अब मिलेगा सरकारी स्कूलों की दुर्दशा सुधारने के लिए बजट

अन्य: अब मिलेगा सरकारी स्कूलों की दुर्दशा सुधारने के लिए बजट

Sun, 11 Feb 2018 03:12 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
अन्य: अब मिलेगा सरकारी स्कूलों की दुर्दशा सुधारने के लिए बजट
अब सरकारी स्कूलों को बदहाली सुधारने को बजट
विज्ञापन

ललितपुर।
जनपद में संचालित हो रहे परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत व रखरखाव के लिए जो बजट अगस्त माह में जारी किया जाना था, वह अब जारी हो सकता है। इस मद की धनराशि को यूनिफार्म वितरण व्यय में समायोजित कर दिया गया था। हाल ही में शासन ने जनपद के लिए 1.17 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
जनपद में कुल 1,562 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे है, इसमें 1,050 विद्यालय प्राथमिक और 512 विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के रखरखाव व मामूली मरम्मत के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन हर सत्र में बजट उपलब्ध कराता है। तीन कक्ष वाले विद्यालयों को इस मत में पांच-पांच हजार रुपये और इससे अधिक कक्ष वाले विद्यालयों को प्रत्येक कक्ष के सापेक्ष 1,500 रुपये बढ़ाकर दिया जाता है। यह बजट हर सत्र के जुलाई-अगस्त माह तक जारी कर दिया जाता है और विद्यालयों में पहुंच जाता है। इस बार विद्यालयों की मरम्मत व रखरखाव का पैसा विद्यालयों तक नहीं पहुंच सकता है, जबकि डेढ़ माह बाद नवीन सत्र शुरू होने वाला है। शासन ने इस सत्र के लिए विगत अगस्त माह में बजट जारी तो किया था, लेकिन फिर इस बजट को सर्व शिक्षा अभियान के तहत होनी वाली नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना के व्यय में समायोजित कर दिया था। अब हाल ही में शासन ने विगत रोज इस मत का बजट जारी कर दिया है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के लिए कुल 1.17 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है, जो जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग के खाते में आ जाएगा। इस संबंध में राज्य परियोजना वित्त नियंत्रक अश्वनी कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सहायक वित्त और लेखाधिकारी को भी पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन


एक माह में कैसे होगा काम
शासनादेश के अनुसार इस मद का पैसा उसी सत्र में पूर्व व्यय करना होता है, जिस सत्र का है। यह बजट वर्ष 2017-18 का है और यह सत्र 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगा। अभी तक जिला बेसिक शिक्षा विभाग के खाते में यह बजट पहुंचा नहीं है और जब बजट आ जाएगा उसके बाद विद्यालयों की प्रबंध समितियों के खातों में धनराशि भेजने में समय लगेगा। इसके बाद इस मद में होने वाले कार्य जैसे विद्यालयों के भवनों की दीवारों का प्लास्टर सही कराने, रंगाई-पुताई, खिड़की-दरवाजों की मरम्मत और साथ ही हैंडपंप व शौचालयों की मामूली मरम्मत आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि प्राप्त होते ही एसएमसी के खातों में भेज दी जाएगी
शासन द्वारा जारी की गई धनराशि जैसे ही विभाग के खाते में आ जाएगी, उसको तत्काल ही समस्त विद्यालयों की प्रबंध समिति के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।
-अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed