फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सरकारी कार्यालयों के रंग रोगन को नहीं फूटी कौड़ी-

सरकारी कार्यालयों के रंग रोगन को नहीं फूटी कौड़ी-

Fri, 13 Oct 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों के रंग रोगन को नहीं फूटी कौड़ी-
सरकारी कार्यालयों के रंग रोगन को नहीं फूटी कौड़ी
विज्ञापन

ललितपुर।
एक ओर स्वच्छ भारत मिशन में लाखों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वहीं, सरकारी कार्यालय रंग रोगन के लिए बजट की कमी जूझ रहे हैं। इसकी बानगी श्रम प्रवर्तन कार्यालय है। इस कार्यालय का रंग रोगन कई सालों से नहीं हुआ है। कमोवेश यही स्थिति विधिक बांट माप विज्ञान कार्यालय की है। दूर देखने पर दोनों ही कार्यालय बदहाल नजर आते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चला रखा है। इसके तहत गांव हो या शहर सभी जगह सफाई का कार्य कराया जा रहा है। अब तो सरकारी कार्यालय की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाने लगा है। विभिन्न अफसरों ने अपने कार्यालयों का रंग रोगन कराया है। इनमें से एक श्रम प्रवर्तन कार्यालय है, जिसका रंग रोगन कई सालों से नहीं हुआ है। यह कार्यालय प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी के आवास से चंद कदम की दूरी पर है। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजकुमार का कहना है कि कार्यालय की रंगाई-पुताई कराने के लिए बजट नहीं है। इससे कार्यालय को चमकाने में समस्या आ रही है। विधिक बांट माप विज्ञान कार्यालय की कहानी श्रम प्रवर्तन कार्यालय से ही मिलती जुलती है। इस कार्यालय की रंगाई पुताई में बजट की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन


श्रम मंत्री ने नहीं किया निरीक्षण
प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी जिस विभाग का जिम्मा अपने कंधों पर लिए हैं, उसके स्थानीय कार्यालय का आज तक उन्होंने निरीक्षण नहीं किया है। नागरिकों का कहना है कि यदि मंत्री ने श्रम कार्यालय में दस्तक दी होती है तो शायद कार्यालय की व्यवस्थाएं पहले ही चौकस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed