फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   19 bori theft from godam

बदमाश गोदाम से उठा ले गए अनाज की बोरियां

Tue, 24 Nov 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
19 bori theft from godam
thief.jpeg - फोटो : thief.jpeg
कड़ेसराकलां / तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां में अज्ञात बदमाश गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखी गेहूं एवं उड़द की 19 बोरियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गोदाम मालिक विनोद कुमार पुरोहित पुत्र कालूराम ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके मकान के पीछे बने गोदाम में अनाज के बोरियां रखी थीं। बीस नवंबर की सुबह जब वह गोदाम में गए तो वहां से 15 बोरी गेहूं एवं चार बोरी उड़द की गायब थीं। मौके पर एक पेड़ की डाल पर चोर की तौलिया बंधी थी। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने एवं चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कुछ समय से गांव में चोर सक्रिय है। वह किसानों के खेतों पर रखी मोटर तथा अन्य सामान की चोरी करते आ रहे हैं। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने एक चोर को पानी की चुराई गई मोटर के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया था। लेकिन, पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed