{"_id":"5cb789f6bdec2256d212c00b","slug":"181555532278-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक सवारियों को लटकाकर करा रहे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक सवारियों को लटकाकर करा रहे यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी पर लटककर सवारियां कर रहीं यात्रा
मानक से अधिक बैठा रहे हैं सवारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। टैक्सी चालक यातायात नियमों को ताक पर रखकर फर्राटे भर रहे हैं। अधिकांश टैक्सियों की छत पर सवारियों को बिठाकर अथवा लटका कर यात्राएं कराई जा रही हैं। कुछ टैक्सी चालक सवारियों के परमिट पर सामान ढो रहे हैं। इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा सवारियां दुर्घटनाओं का शिकार होकर भुगतना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग द्वारा टैक्सियों को परमिट जारी किया जाता है, जिसमें सवारियों की संख्या तय की जाती है। लेकिन, अधिकांश टैक्सी चालक नियमों को धता बताकर सड़कों पर फर्राटा भर रहीं है। ऐसा ही नजारा शहर में देखने को मिला, जहां पर कई टैक्सी चालक मानक से अधिक सवारियों को बिठाकर गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इससे सवारियों को पहुंचने में भारी परेशानी होती है। इतना नहीं कई चालक सवारियों को पीछे लटका कर तो कुछ छत पर बैठाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर यात्रा करा रहे हैं। ऐसे में सवारियों को गिरने का भय बना रहता है। कई बार टैक्सी गड्ढे में गिरने से जर्क लगने पर सवारी लटक कर गिर जाती है और चुटहिल अथवा घायल हो जाती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा ऐसे वाहन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
नौसिखिया चला रहे टैक्सी
शहर में कई टैक्सियों को ऐसे चालक भी चला रहे हैं, जो नौ सीखिया है। यह सवारियों बिठाकर टैक्सी चलाना सीख रहे हैं तो, कुछ ऐसे में भी है, चालक बनने की उम्र भी पूरी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इनके साथ यात्रा करना अपनी जान से खिलवाड़ करने से कम नहीं है। इन्हें यातायात के नियमों की भी जानकारी नहीं है। कहीं भी जगह मिलने पर टैक्सी को घुसा देते हैं और जाम के जैसे हालात बन जाते हैं। इतना नहीं यह तेज गति से सड़कों पर टैक्सी दौड़ा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हैं।
विज्ञापन
शहर में टैक्सी चालकों द्वारा सवारियों को लटकाकर यात्रा कराना नियम विरुद्ध है। ऐसा करने वाले ड्राइवरों की जांच की जाएगी। लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- नासिर अली, सहायक यातायात प्रभारी