{"_id":"5b71e20142c7925477214884","slug":"181534190081-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरु हुआ अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ जल संस्थान का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरु हुआ अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ जल संस्थान का अभियान
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू हुआ अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ जल संस्थान का अभियान
ललितपुर। जनपद के विभिन्न इलाकों में हजारों की संख्या में अवैध नल कनेक्शन हैं। इस बात का खुलासा अमृत योजना के तहत शहर में किए जा रहे नल कनेक्शनों के दौरान हुआ है। यह अवैध नल कनेक्शन इस कार्ययोजना में बाधा बन रहे हैं। बीते आठ अगस्त को डीएम मानवेंद्र सिंह ने जल संस्थान के अधिकारियों को शहर में अभियान चलाकर अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करने और राजस्व वसूली का अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशन के क्रम में सोमवार से जल संस्थान द्वारा अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अभियान की शुरुआत जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेशचंद्र के नेतृत्व में मुहल्ला गोविंद नगर से की गई। इस चेकिंग में मुहल्ले के सात अवैध नल कनेक्शनों को काटा। इसके साथ ही 74 हजार 559 रुपए राजस्व की वसूली भी की गई। इसके अलावा अधिशासी अभियंता के अपील की है कि जिन लोगों के घरों में अमृत योजना के तहत नल कनेक्शन हुए हैं, वह जल निगम से प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। इस अभियान के दौरान सहायक अभियंता संघभूषण समेत जेई राम भुवन, अभिलेष कुमार, डीपी राय, जगदीश पाराशर, मंगल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, राजेश झां, नदीम खां, आमिर खां, महेश भार्गव, लक्ष्मन सिंह, दशरथ, सुनील कुमार, शेख साविर, आविद खां उपस्थित रहे।