फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पदावनत के खिलाफ धरना जारी, लेकिन पड़ने लगा कमजोर

पदावनत के खिलाफ धरना जारी, लेकिन पड़ने लगा कमजोर

Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पदावनत के खिलाफ धरना जारी, लेकिन पड़ने लगा कमजोर
घट रही प्रदर्शनकारियों की संख्या
विज्ञापन

ललितपुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरक्षण का लाभ लेकर पदोन्नती लेने वाले 114 शिक्षकों को पदावनत कर दिया है। इस कार्रवाई के निस्तारण की मांग को लेकर एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन 16 दिनों से चल रहा है। यह विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है, लेकिन यह प्रदर्शन धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है।
पदावनत हुए 114 शिक्षकों में 110 शिक्षक वर्तमान में अपने पद पर कायम हैं, लेकिन उनकी वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इस पदावनत की कार्रवाई की अधिक फर्क चार शिक्षकों पर पढ़ा है, जो प्रधानाध्यापक से सहायक अध्यापक के पद पर पहुंच गए हैं। अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ यह चारों शिक्षक धरने पर बैठ गए थे और नवीन विद्यालय में तैनाती भी नहीं ली थी, लेकिन इनमें से एक शिक्षक ने अपने नवीन विद्यालय में तैनाती ले ली है। ध्ररना स्थल पर प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार का धरना प्रदर्शन विनीता रजक की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार व सरकार के जनप्रतिनिधि व अफसर कोई भी उनकी समस्या को नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि लेकिन जब तक पदावनत की कार्रवाई को निरस्त नहीं किया जाता है, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से ध्यानचंद्र, श्याम बिहारी, संजीव सिद्घार्थ, महेंद्र पंथ, सुशील रजक, राजेश साध, बाबूलाल पंथ, संगीता, कुसुमलता, भगवानदास बिहारी, जसवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed