{"_id":"65f898e8732721e9c6002e34","slug":"18-thousand-liters-of-lahan-hidden-in-the-ground-was-destroyed-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-112048-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जमीन में छिपाकर रखा 18 हजार लीटर लहन नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जमीन में छिपाकर रखा 18 हजार लीटर लहन नष्ट कराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कच्ची शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस एवं आबकारी टीम ने कबूतरा डेरा पर दबिश देकर 1060 लीटर शराब सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें चार महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान टीम ने जमीन में छुपा कर रखा गया करीब 18 हजार लीटर लहन जेसीबी से निकाल कर नष्ट किया।
पुलिस और आबकारी टीम ने गनेशपुरा कबूतरा डेरा में दबिश दी। शराब निर्माण के लिए बनी भट्टियां और उपकरणों को ध्वस्त किया गया। टीम ने एक के बाद एक कई ठिकानों पर छापा मार कर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान कुछ लोग इधर उधर शराब छिपाने की कोशिश कर रहे थे, उनके कब्जे से भी शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से छोटेलाल निवासी खांदी, सती कबूतरा, अर्चना कबूतरा, आशिकी, क्रांति निवासी सिद्दन टोरिया कबूतरा डेरा तेरई फाटक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।