फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   17th installment of Samman Nidhi will come to the accounts of 1.86 lakh farmers

Lalitpur News: 1.86 लाख किसानों के खाते आएगी सम्मान निधि की 17वीं किस्त

Wed, 12 Jun 2024 04:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
17th installment of Samman Nidhi will come to the accounts of 1.86 lakh farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त किसानों को जल्द प्राप्त होगी। 1.86 लाख किसानों को सम्मान निधि का भुगतान किया जाना है, इसमें लगभग दस हजार किसान नए पंजीयन वाले भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 20 हजार से अधिक ऐसे किसान हैं, जिनका डाटा ठीक कर फीड हो गया है।
कई किसानों की किस्त डाटा अपडेट न होने से रुक गई थी। यही कारण था कि 16वीं किस्त लगभग 1.40 लाख किसानों को ही मिल पाई थी। कई किसान ई-केवाईसी के चलते वंचित हो गए थे तो कुछ आधार सीडिंग व भूलेख अंकन न होने से। इसके बाद विभाग ने इन किसानों को चिह्नित कर डाटा सुधारना शुरू किया। काफी हद तक डाटा ठीक हो गया। अब 17 वीं किस्त के लाभार्थी किसानों की संख्या 1.86 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन किसानों के खाते में धनराशि आएगी।
विज्ञापन

---
किसान कराएं ई-केवाईसी:
उपकृषि निदेशक बसंत कुमार दुबे ने बताया कि प्रत्येक दो वर्ष में ई-केवाईसी न कराने से खाते से लेन-देन की प्रक्रिया बंद हो जाती है। इसलिए किसान नियमित रूप से ई-केवाईसी कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के लाभार्थियों की संख्या लगभग 1.86 लाख है। कई किसानों का डाटा अपडेट होने से वह पात्र हो गए हैं तो लगभग छह माह में दस हजार नए किसानों के भी पंजीयन हो गए हैं।
- बसंत कुमार दुबे, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed