फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   17.93 lakh candidates will appear for MTS and Havildar online exam.

Lalitpur News: 17.93 लाख अभ्यर्थी देंगे एमटीएस और हवलदार की ऑनलाइन परीक्षा

Thu, 26 Sep 2024 04:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
17.93 lakh candidates will appear for MTS and Havildar online exam.
- बृहस्पतिवार से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन

- 30 सितंबर से 14 नवंबर तक तीन पाली में होगी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार भर्ती-2024 की ऑनलाइन परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर तक होगी। इस परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 102 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 17,93,680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसका प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार से एसएससी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईएन) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) में हवलदार के 9,583 पदों पर भर्ती के लिए देशभर के 57,44,713 युवक-युवतियों ने आवेदन किया था। एसएससी की वेबसाइट पर 27 जून से तीन अगस्त तक इसके लिए आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई थी। यह परीक्षा देशभर में एक साथ होगी। यूपी और बिहार में एसएससी मध्य क्षेत्र प्रयागराज की निगरानी में परीक्षा होगी। इसमें यूपी के केंद्रों पर 12,02,485 और बिहार के केंद्रों पर 5,91,195 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा डेढ़ महीने तक 22 दिन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन तीन पाली में सुबह नाै से 10:30 बजे, 12:30 से 2:00 बजे और 4:00 से 5:30 बजे तक होगी। इसका प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षार्थियों को आधा घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रत्येक केंद्र की सीसीटीवी से निगरानी होगी।

------------------
इन जिलों में बनाए गए केंद्र
अलीगढ़, आरा, दरभंगा, मुरादाबाद में एक-एक, बरेली, भागलपुर, गया, झांसी, मेरठ, पुर्णिया में दो- दो, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर में चार-चार, आगरा में छह, कानपुर और प्रयागराज में नाै-नाै, वाराणसी में 12, लखनऊ में 13, पटना में 27 केंद्र बनाए गए हैं।
--------------------
कहां कितने परीक्षार्थी आवंटित
आगरा- 111085
अलीगढ़- 29250
आरा- 8100
बरेली- 55530
भागलपुर- 40560
दरभंगा- 14625
गया- 24050
गाेरखपुर- 54600
झांसी- 40364
कानपुर- 219915
लखनऊ- 228465
मेरठ- 60125
मुरादाबाद- 24767
मुजफ्फरनगर- 26199
मुजफ्फरपुर- 57945
पटना- 423445
प्रयागराज- 145050
पूर्णिया- 22470
वाराणसी- 207135
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed