{"_id":"5ccb5453bdec2207626c3451","slug":"171556829267-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम ने परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम ने परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर सीनियर डीसीएम ने परखीं व्यवस्थाएं
ललितपुर। झांसी रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ थाना पीछे ले जाने और सर्कुलेटिंग एरिया का विकास कराने का निर्णय लिया।
बृहस्पतिवार की शाम वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक ललितपुर रेेलवे स्टेेशन पहुंचे और उन्होंने यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेटिंग रूम में सुविधाएं बढ़ाने को कहा। उन्होंने माल गोदाम में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से लोडिंग व अनलोडिंग के बारे जानकारी ली। प्लेटफार्म नंबर एक पर टिकट घर के सामने बने शौचालय का निरीक्षण किया और सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने टिकट घर भी देखा। यहां रखी एटीवीएम मशीनों के संचालन को परखा और सफाई करने को कहा। टिकट घर के हॉल में फर्श का टाइल्स टूटे मिलने पर बदलने को कहा। स्टेशन पर यात्री वाहन पार्किंग व सर्कुलेटिंग एरिया को विकसित करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देशों के तहत वाहन पार्किंग एवं आरपीएफ थाना को और पीछे ले जाने को कहा। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर नालियों के चैंबरों का कार्य शीघ्र पूरा करने और खुला नहीं छोड़ने को कहा। आग से बचाव को स्थित फायर ड्राइव का भी परीक्षण किया।