फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महरौनी

महरौनी

Sun, 09 Jul 2017 08:55 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
महरौनी
आमजन की सहभागिता जरूरी: एसपी
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)।
पुलिस और आमजन के बीच परस्पर विश्वास व सहयोगात्मक संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से एसपी सलमान ताज पाटिल की पहल और अध्यक्षता में शनिवार शाम कोतवाली परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ,अधिवक्ताओं और मीडिया कर्मियों सहित आमजन ने खुले मंच से अपने विचार व्यक्त किये। क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक बुराईयों पर चर्चा के साथ अपराध नियंत्रण की दिशा में अपेक्षित सुझाव दिए। एसपी ने सभी को गंभीरतापूर्वक सुना।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसपर एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम महरौनी देवेंद्र पाल सिंह का स्वागत किया गया। तत्पश्चात एसपी ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस क्रम में समाजसेवी नाथूराम पाल ने इंदिरा चौराहे पर पुलिस पिकेट बूथ स्थापित कराने की मांग की। एसपी ने इसके लिये जगह चिह्नित करने और पुलिस पिकेट बूथ बनाने के लिये नगर पंचायत से सहयोग मांगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख दरयाव सिंह ने क्षेत्र के भूमि संबंधी विवादों से निपटने व स्थायी समाधान के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से विशेष ध्यान देने की अपेक्षा की। ग्रापए सचिव सूर्यकांत त्रिपाठी ने क्षेत्र की सामाजिक बुराईयों जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर ध्यान आकृष्ट कराया और कहा कि इन पर पूर्ण नकेल कसने के लिये पुलिस को ठोस रणनीति बनानी होगी। अपराध नियंत्रण की दिशा में आमजन के सहयोग हेतु पुलिस मित्र बनाने की बात कही। एसपी ने कहा कि बहुत जल्द जनमैत्री कम्युनिटी प्रणाली के तहत कार्य होगा, जिससे पुलिस व आमजन के बीच के लिए बनेगा। इस मौके पर बार संघ के पूर्व सचिव कुलदीप खरे ने क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए तहसील मुख्यालय पर फायर स्टेशन की स्थापना व दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर एसपी ने कहा कि इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहीं, बार संघ सचिव राजेश श्रीवास्तव और सरफराज अली ने नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात
विज्ञापन



पैदल मार्च कर लिया नगर में पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा
महरौनी। कोतवाली परिसर में जन संवाद कार्यक्रम के बाद एसपी और एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान एसपी ने नगर की भौगोलिक स्थिति, नगर में पुलिस की गश्ती और सुरक्षा के बारे में कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली। पैदल मार्च के दौरान उन्होंने कुछ आम नागरिकों से बात करते हुए नगर में पुलिस व्यवस्था संबंधी सामान्य पड़ताल भी की। यह पैदल मार्च कोतवाली से पालिका बाजार, मुख्य बाजार, इंदिरा चौराहा, मड़ावरा रोड, टीचर्स कालोनी ,ललितपुर रोड स्थित तहसील तक चला। तत्पश्चात एसपी ने तहसील परिसर में सभी पुलिसकर्मियों के साथ व्यक्तिगत चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर एसपी के पीआरओ आनंद भदौरिया, उपनिरीक्षक राजकुमार निगम, केपी सरोज, दिलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed