{"_id":"687407df77383eee0c09f54e","slug":"17-gates-of-govind-sagar-dam-opened-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-139006-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के 17 गेट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोविंद सागर बांध के 17 गेट खुले
विज्ञापन
ललितपुर। बारिश से बांध लबालब हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने पर गोविंद सागर, शहजाद, भावनी, कचनौंदा सहित आठ बांधों के गेट खोले गए। गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोलकर 11754 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मवेशी बाजार स्थित शहजाद नदी पुल के ऊपर पांच से सात फीट तक पानी पहुंच गया। इससे यहां का यातायात थम गया। राजघाट बांध के आठ गेट खोलकर 75000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बांधों में पानी की आवक बढ़ने से इनका जलस्तर बढ़ने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलकर पानी की निकासी के आदेश दिए। गोविंद सागर बांध के 17 गेट छह-छह फीट खोले गए। 11754 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। शहजाद नदी का जलस्तर बढ़ने से इस नदी के किनारे बसे शहर के मोहल्ला नदीपुरा, गोविंदनगर, रावतयाना, चौबयाना, लक्ष्मीपुरा में अलर्ट घोषित किया गया। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई। नदीपुरा और मवेशी बाजार के पुल के ऊपर पानी आने से यहां यातायात थम गया। दोनों पुल के दोनों ओर बैरीकेडिंग कर पुलिस तैनात रही।
वहीं, गोविंद सागर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने पर शहजाद का जलस्तर बढ़ गया। इस कारण शहजाद बांध के नौ गेट खोलकर 45017 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। दो गेट 9-9 फीट और तीन गेट 10-10 फीट तक खोले गए। राजघाट बांध के आठ गेट छह-छह फीट ऊपर खोलकर 75000 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। भावनी बांध से 74161 क्यूसेक, उटारी से 7100 क्यूसेक, जमड़ार बांध से 10785 क्यूसेक, कचनौंदा बांध से 55297 क्यूसेक, लोअर रोहिणी से 3078 क्यूसेक, भौंरट बांध से 15300 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड/नोडल भूपेश सुहेरा ने बताया कि भारी बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है।