Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   17 days remain; so far, only 70 percent of roads have been made pothole-free.

Lalitpur News: 17 दिन का समय शेष, अब तक महज 70 फीसदी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त

Fri, 13 Nov 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
17 days remain; so far, only 70 percent of roads have been made pothole-free.
खस्ताहाल सड़क
ललितपुर। शासन ने भले ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया हो। लेकिन अब महज 17 दिन का समय शेष रह गया है। अब तक 70 फीसदी सड़कें ही गड्ढामुक्त हो सकी हैं। ऐसे में विभाग को निर्धारित समय में लक्ष्य के सापेक्ष सड़कों को गड्ढामुक्त करना चुनौती बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में अधिकांश सड़कें पहले ही जर्जर हो गई थीं। बारिश में जलभराव से हालत और ही बदहाल हो गई थी। इससे मार्गों में सुगमता से वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। मार्गों में दो पहिया वाहन चालक गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिरने से चोटिल हो रहे थे। बीते माह मुख्यमंत्री ने सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को 740 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करना था। इनमें प्रांतीय खंड की 349 किलोमीटर व निर्माण खंड की 391 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। दोनों विभागों ने अभियान चलाकर गड्ढों को भरना शुरू किया था।
विज्ञापन


इसमें अब तक महज 70 फीसदी सड़कें ही गड्ढामुक्त हो सकीं हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक 518 किलोमीटर सड़कें गड्ढामुक्त हो सकीं हैं। इनमें प्रांतीय खंड की 349 के सापेक्ष 244 किलोमीटर सड़कें गड्ढामुक्त हुईं हैं। वहीं निर्माण खंड की 391 किलोमीटर के सापेक्ष 274 किलोमीटर दुरुस्त हुई हैं। इस तरह से दोनों खंड की 222 किलोमीटर सड़कें शेष रह गई हैं। वर्तमान में महज 17 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में लक्ष्य को प्राप्त करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाकर कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed