Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सभासद का काम नहीं आया भागीरथी प्रयास, जल संकट बरकरार

सभासद का काम नहीं आया भागीरथी प्रयास, जल संकट बरकरार

Sun, 21 Apr 2019 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सभासद का काम नहीं आया भागीरथी प्रयास, जल संकट बरकरार
जलसंकट गहराया, सभासद देंगे इस्तीफा
विज्ञापन

ललितपुर। वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम के सभासद अपने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या का समाधान अब तक नहीं करा सके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकसभा चुनाव तक पेयजल समस्या का हल नहीं हुआ तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे। विभागीय अधिकारी समस्या का निस्तारण करने में नाकाम साबित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों का असंतोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
मोहल्ला आजादपुरा की पेयजल समस्या वर्षों पुरानी है। टौरिया क्षेत्र में रिसाला मंदिर के सामने से ट्रांसफार्मर से लेकर मोटी बरिया तक पाइप लाइन में पानी नहीं आने की समस्या है। बालहंस स्कूल से लेकर गुलाब राजा के मकान तक पुरानी पाइप लाइन में प्रेशर नहीं बन पाता है। इसी तरह तुलसीराम सैनी के मकान से सीताराम कुशवाहा के मकान तक व शिवचरन ठेकेदार के मकान से मोती कुशवाहा के मकान तक पेयजल की समस्या बनी हुई है। अम्रुत योजना के तहत जो कनेक्शन दिए गए हैं, उनमें भी पानी नहीं आने की समस्या है।
विज्ञापन

इसे ध्यान में रखकर यहां के सभासद हरिओम कुशवाहा ने इसका हल कराने के लिए मुहिम छेड़ रखी है। वह जल संस्थान के अफसरों के साथ-साथ विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष से पत्राचार कर चुके हैं। उन्होंने पाइप लाइनों में लीकेज सुधरवाने की ओर ध्यान खींचा। यही नहीं, उन्होंने 23 फरवरी को घंटाघर प्रांगण में अनशन किया था। इस दौरान एक-दो दिन टोरिया मोहल्ले में पानी पहुंचा। आंदोलन समाप्त होते ही समस्या जस की तस हो गई। अब गर्मियों में पेयजल का संकट गहराने लगा है। गत माह उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर रोजाना चार टैंकर चलवाने व हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां है जरूरत पाइप लाइन विस्तार की
देहरे मंदिर से राधे दूध डेयरी तक, राधे दूध डेयरी से बरगद के पेड़ तक, देहरे मंदिर टोरिया से काली माता मंदिर तक, टोरिया से शिवचरन ठेकेदार की गली में, गुलाब कुमारी के मकान से बालहंस स्कूल तक पाइप लाइन विस्तार की आवश्यकता है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने जल निगम के परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई को पत्र लिखा है।

मोहल्ला टौरिया, करीम नगर, लेड़ियापुरा, राजपूत कालोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसका सर्वे कराकर नई पाइप लाइन डलवाई जाए, जिससे कि क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो सके।
- तुलसीराम सैनी

मोहल्ले में करीब दो महीने से नल नहीं आ रहे हैं। कभी-कभार पानी का टैंकर आता है, इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार अधिकारियों को शिकायत की लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।

- अनुराग उपाध्याय
-----
जल निगम के अवर अभियंता मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण में पाया गया कि मोहल्ले के विभिन्न स्थानों पर पाइप लाइन विस्तार और जल संयोजनों के शिफ्टिंग की आवश्यकता है। लेकिन, अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों का लगातार उन दवाब बना हुआ है। यदि चुनाव उपरांत भी समस्या हल नहीं हुई तो वह सभासदी छोड़ देंगे।
- हरिओम कुशवाहा, सभासद, आजादपुरा प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed