फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तेज हवा, बारिश ने बिगाड़ी बिजली की चाल

तेज हवा, बारिश ने बिगाड़ी बिजली की चाल

Thu, 18 Apr 2019 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा, बारिश ने बिगाड़ी बिजली की चाल
तेज हवा व पानी ने बिगाड़ी बिजली की चाल
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार की देर शाम अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच तेज बारिश और हवा से शहरवासी और किसान परेशान रहे, वहीं जगह-जगह हाइटेंशन लाइनों व ट्रांसफार्मर में खराबी आने कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात भर आधे शहर और सैकड़ों गांव की बिजली ठप रही। अगले दिन सुबह होने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की।
शहर व कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को आई ेबारिश और तेज हवा के कारण आधे शहर और देवगढ़, बिरधा, नाराहट, जखौरा क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित देवगढ़ फीडर के तहत मंगलवार की रात करीब आठ बजे हाइटेंशन लाइनों में पेड़ों की डाल या कहीं जंपर तो कहीं तार टूटने की वजह से दो दर्जन से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अगले दिन सुबह होने पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर जगह-जगह टूटे तारों व जंपरों को ठीक कर बुधवार को दोपहर में करीब 12.45 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

इसी प्रकार राजघाट फीडर की बिजली भी हवा व पानी की वजह से रात आठ बजे बंद हो गई, जो अगले दिन सुबह सात बजे सुचारु की जा सकी। बुधवार को भी राजघाट फीडर के तहत 11 हजार केवी लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे बिजली ठप हो गई और इसके बाद दोपहर 1.10 बजे बिजली सुचारु हो सकी। शहर के फीडर नंबर एक की बिजली मंगलवार की रात आठ बजे से रात करीब सवा ग्यारह बजे तक बाधित रही। इसी प्रकार गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर नंबर चार से निकली केबल का केबल बक्सा बुधवार की रात करीब दस बजे अचानक जल गया, जिससे फीडर नंबर तीन और गोविंदनगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अगले दिन सुबह होने पर केबल बक्सा बदलकर दोनों फीडरों की बिजली बुधवार को सुबह 11 बजे सुचारु हो सकी। फीडर नंबर पांच के अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा में टौरिया मंदिर और रिसाला मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर के जंपर उड़ गए, जिससे बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कई मोहल्लो की बिजली ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed