{"_id":"5b5f6fd44f1c1bb15c8b56ba","slug":"161532981204-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण कराए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण कराए जाने की मांग
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली निर्माण कराए जाने की मांग
ललितपुर। विकासखंड बार कस्बा के मजरा राधापुर निवासी शंकर पुत्र ग्यासी कुशवाहा ने नाली निर्माण न कराए जाने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम में नाली का निर्माण ग्राम पंचायत के एक जनप्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है। इसमें गांव में नाली का निर्माण किया गया, लेकिन पीड़ित के घर के सामने नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। नाली निर्माण के लिए कहने पर बिजली के 11 हजार बोल्ट के खंभे का हवाला दे दिया गया है। जबकि खंभे के आस-पास कच्ची जमीन हैं जिससे खंभा कहीं भी गिर सकता है। इससे जनहानि होने की संभावना है। पीड़ित ने नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।