फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अब शहरी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 27 से

अब शहरी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 27 से

Fri, 25 May 2018 04:08 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
अब शहरी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 27 से
अब शहरी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 27 से
विज्ञापन

शहरी व नगरीय क्षेत्र के हर वार्ड में मनाया जाएगा आयुष्मान भारत दिवस
अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए आयोजित की गई कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
आयुष्मान भारत योजना अब ग्रामीण क्षेत्रों के बाद शहर इलाकों में भी शुरू हो रही है, जिससे अब शहरी क्षेत्रों में भी इस योजना का लाभ लोगों को मिल सकेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा कार्यालय सभागार में शहरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया और इस योजना से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

आगामी 27 मई को शहरी आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया जाएगा, जो प्रत्येक नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में भी मनाया जाएगा। इसके पश्चात 28 मई से 3 जून, 2018 तक सूची अपडेशन का कार्य आशा, आंगनबाड़ी द्वारा किया जाएगा। नोडल अधिकारी डा. मुकेश दुबे ने बताया कि आयुष्मान शहरी योजना के लिए आयुष्मान दिवस के अंतर्गत 27 मई को नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में होने वाली बैठक का माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत पाली के 10, महरौनी के 10, तालबेहट के 12 और ललितपुर के सभी सभी वार्डों को शामिल किया गया है। इसके लिए अलग अलग क्षेत्र में नोडल अधिकारी बनाए गए है जो अपने क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में किसी स्वास्थ्य या शिक्षा संबंधी को नोडल बनाएंगे, ताकि सभी वार्ड के नोडल अपने अपने हाउसहोल्ड की पहचान कर सकें। शहरी आयुष्मान योजना के तहत पाली के 1 से लेकर 10 सभी वार्डों में 1,013 लाभार्थी परिवार लिए गए है। वहीं महरौनी के सभी 10 वार्डों में 686, तालबेहट के सभी 12 वार्डों में 947 एवं ललितपुर के सभी 26 वार्डों में 11450 लाभार्थी परिवार लिए गए है। 27 मई को आयुष्मान दिवस के तहत एक खुली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी जो शहरी आयुष्मान भारत योजना के तहत चिह्नित किए गए हैं। यह सूची केंद्र से ही सभी राज्यों को भेजी गई हैं। इस सूची में उन परिवारों को लिया गया हैं, जो सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना 2011 की सूची में चिह्नित किए गए थे। बैठक में चिह्नित लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर के साथ आना होगा, जिससे उनकी पहचान की जा सके। यदि कोई लाभार्थी इस बैठक में नही पहुंच पाता है तो आशा को बचे हुये लाभार्थियों को एक सप्ताह के अंदर घर-घर जाकर उनकी पहचान करनी होगी। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के आम बजट में आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की थी और अप्रैल 14 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना को छत्तीसगढ़ के बीजापुर से शुरु किया था। इस योजना का उद्देश्य देश के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की सहायता करना है। आयुष्मान योजना से सीधा फायदा 10 करोड़ परिवारों यानि कि देश की करीब 40 फीसदी आबादी को मिलने वाला है। जिसमें प्रदेश के लगभग 1.18 करोड़ परिवार इस योजना से लाभांवित होंगे। इस राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना संरक्षण के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को उन्नत इलाज के लिए प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5-5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed