{"_id":"59de8c304f1c1bcd538b7159","slug":"161507757104-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन का वेतन नहीं लेंगे समाज कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन का वेतन नहीं लेंगे समाज कल्याण अधिकारी
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन का वेतन नहीं लेंगे समाज कल्याण अधिकारी
ललितपुर।
आश्रम पद्धति विद्यालय की दयनीय व हृदय विदारक स्तर की कमियां पाए जाने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही तीन दिन को वेतन लिए बिना सुधारात्मक कार्य करेंगे। इसके अलावा उक्त राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करने की प्रक्रिया भी जारी है।
समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 19 सितंबर को योजना भवन में आयोजित कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या के संबंध में बताया कि वर्ष 2017-18 में छात्रवृत्ति समय बढ़ जाने के कारण अभी सत्यापन कार्य नहीं किया जा सकता है। लेकिन उनके द्वारा विद्यालयों का रैंडम सत्यापन किया जाना है। यदि सत्यापन में कोई कमी पाई जाती है तो संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अध्ययनरत छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र ऑनलाइन किए जा रहे हैं। मास्टर डाटा अपडेट कर लिया गया है। समस्त कार्य समय सारिणी के अनुरूप किया जा रहा है। हालांकि वेबसाइट के स्लो होने से प्रीमैट्रिक छात्रवृृत्ति में समस्या आई है। लेकिन समय बढ़ाने से कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 सितंबर को जिले के समस्त पूर्वदशम और दशमोत्तर संस्थाओं की बैठक कराई गई और निर्देशित किया गया कि बिना आधार के कोई आवेदन फार्म न भरवाया जाए। शासनादेश के अनुसार पात्र छात्रों को नियमानुसार छात्रवृत्ति स्वीकृत कराकर लाभ प्रदान किया जाएगा। अगले बिंदू में बताया गया कि राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय तरगुवां तालबेहट के सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध किए जाने के अभिलेख निदेशालय समाज कल्याण विभाग लखनऊ प्रेषित किए जा चुके हैं, जो निदेशालय में लंबित हैं। समाज कल्याण झांसी मंडल उप निदेशक द्वारा रीता यादव के प्रकरण में दिया गया निर्णय त्रुटिपूर्ण है एवं उनके द्वारा उच्च न्यायालय में भ्रामक निर्णय प्रस्तुत किया गया है। उक्त निर्णय के संबंध में सही तथ्य प्रस्तुत करते हुए पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है। जिस पर कार्यवाई अनुरोधित है। इस कारण शिक्षकों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है। इसलिए वर्तमान में रिक्त पद भरे जाने के निर्देश मिलने से अन्य अवशेष पदों पर भर्ती की कार्यवाई आरंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय में रात्रि विश्राम करने के समय विद्यालय के दयनीय और हृदय विदाक स्तर की कमियां पाई गईं, भजिस पर उनके द्वारा स्वयं को 27 से 29 सितंबर तक वेतन रहित करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाएं सुदृढ़ किया जाएगा। सरकारी व्यवस्था का चक्रव्यूह होने से कार्य न करने वाले लापरवाह, अनुशासनहीन, अनुत्तरदायी कार्मिक सत्यनारायण पटेल, प्रभारी अधीक्षक व गृहमाता सीमा सिंह एवं कुछ अन्य शिक्षकों के विरुद्घ प्रभारी कार्यवाही संभव नहीं हो पा रही हैै। हालांकि उक्त पटेल को नो पे नो वर्क के आधार पर वेतन रहित किया जाता है।