{"_id":"59dd25454f1c1bec538b6d68","slug":"161507665221-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने की वेतन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने की वेतन की मांग
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने की वेतन की मांग
ललितपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की बैठक जिला चिकित्सालय के प्रांगण में संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार व्यक्त किया गया। माह सितंबर सत्र 2017 का वेतन 10 अक्टूबर कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया। जबकि शासन द्वारा निर्देश दिए गए थे कि दिनांक 28 सितंबर तक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाए। इसी माह 19 अक्टूबर को महापर्व दीवाली है और 17 अक्टूबर को धनतेरस है। कर्मचारियों को समय से भुगतान न मिलने पर परिवार कैसे दीपावली पर्व कैसे मनाएगा। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी संघ में शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की है। बैठक में भगवानदास शर्मा, रघुनाथ किशोर, राजकुमार, पवन, बैनीवाई, शफीक, मुकेश, राजेश आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंत्री किशनलाल सेन ने किया।
दबंगों पर खेत में बालू रखने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी सेवंती पत्नी जमुना प्रसाद ने गांव के ही दबंगों पर खेत में अवैध बालू रखने पर को आरोप को लेकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया है कि पीड़िता के खेत नदी के किनारे हैं। इसमें गांव के ही लोग लगभग एक माह से बालू नदी से निकाल कर रख रहे हैं। इससे महिला का खेत खराब हो रहा है। विरोध करने के बावजूद विपक्षी नहीं मान रहे हैं। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।