फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टीकाकरण के दायरे में आएंगे वंचित बच्चों व महिलाएं

टीकाकरण के दायरे में आएंगे वंचित बच्चों व महिलाएं

Mon, 09 Oct 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण के दायरे में आएंगे वंचित बच्चों व महिलाएं
टीकाकरण के दायरे में आएंगे वंचित बच्चे और महिलाएं
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उक्त मिशन का पर्यवेक्षण 93 जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि उक्त योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाया जाए।
बैठक में बताया गया कि सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम दो वर्ष से छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लक्षित एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसमें नियमित टीकाकरण सत्रों से वंचित रह गये महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाया जायेगा। शासन द्वारा अक्टूबर 2017 से जनवरी 2018 तक हर माह सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। ललितपुर में यह अभियान इस माह नौ अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2017 तक चलाया जायेगा। इसमें 09, 10, 12, 13, 15, 16 और 17 अक्तूबर 2017 को टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान में टीकाकरण सत्रों का आयोजन उन क्षेत्रों में होगा जिनमें एएनएम कार्यरत नहीं हैं या ऐसे क्षेत्र, मुहल्ले जहां अलग से टीकाकरण का आयोजन नहीं होता है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत टीकाकरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र जैसे घुमंतू आबादी, निर्माणाधीन क्षेत्र, ईंट भट्टे, खदाने व क्रेशर जहां टीकाकरण नहीं हो सका है को लक्षित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विशेष लक्ष्य ऐसे क्षेत्रों पर होगा, जहां पिछले दो वर्षों में ऐसी बीमारियों का प्रकोप हुआ है, जिन्हें टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जीरो से दो वर्ष के बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत आच्छादन इस सघन मिशन इंद्रधनुष से आच्छादित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की भी भागीदारी की जानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि सघन मिशन इंद्रधनुष के पर्यवेक्षण के लिए कुल 93 जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, जिसमें विकासखंड महरौनी में 24, विकासखंड बार में 17, विकासखंड जखौरा में 17, विकासखंड मड़ावरा 18 तथा विकासखंड बिरधा में 17 अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जेएस बक्शी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गोविंद शरण, उप जिलाधिकारी महरौनी धीरेंद्र प्रताप, उप जिलाधिकारी तालबेहट हरिओम शर्मा, उप जिलाधिकारी मड़ावरा पदम सिंह, उप जिलाधिकारी पाली नरेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकार अंबरीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी राजपूत, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, जिला कृषि अधिकारी सदानन्द्र चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि छह अक्तूबर से चल रही संविदा एएनएम की हड़ताल को तत्काल खत्म करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में सरकार के मिशन इंद्रधनुष पर ध्यान न देने पर एएनएम की संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed