{"_id":"595fea664f1c1b7b778b459e","slug":"161499458150-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हदबंदी की जमीन पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हदबंदी की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
हदबंदी की जमीन पर कब्जे की शिकायत
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामकुुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बड़ापुरा निवासी कुछ लोगों द्वारा हदबंदी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पूर्व में हदबंदी कराकर जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। जिस पर उर्द की फसल बोई हुई है। विपक्षियों द्वारा हदबंदी के दौरान लगाए गए चीरे उखाड़कर फेंक दिए हैं। मना करने पर गालीगलौज व हरिजन एक्ट के झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देते है। अवैध रुपयों की मांग करते हैं। विपक्षियों द्वारा पूर्व में भी फसल को काट लिया गया था। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पैसे लेकर गाड़ी के कागज ट्रांसफर नहीं किए
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम मर्रोली निवासी रक्षपाल सिंह पुत्र सोमत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर पैसा लेकर गाड़ी के कागज ट्रांसफर न करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि गाड़ी खरीदते समय पूरी रकम छह लाख रुपये दिए थे। गाड़ी के कागज ट्रांसफर दो दिन बाद करने की बात हुई थी। जिस पर कागज नाम करवाने के लिए विपक्षी के घर जाकर कागज नाम करने के लिए कहा तो उक्त विपक्षियों द्वारा गालीगलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने गाड़ी के कागज नाम या पैैैसा दिला कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम अलापुर निवासी भगवान सिंह बुंदेला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ दबंगों पर ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में ग्राम पंचायत की 12 एकड़ जमीन है। इसमें गांव के जानवर घास खाने के लिए जाते हैं। गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा उक्त भूमि पर तारवाड़ी करके कब्जा कर लिया गया है। इससे पशुओं को काफी परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत की भूमि से कब्जा हटवा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।