फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   16 km road could not be built even in two years

Lalitpur News: दो साल में भी नहीं बन पाई 16 किमी सड़क

Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
16 km road could not be built even in two years
लोगों ने उच्चाधिकारियों से निर्माणाधीन बांसी से जखौरा तक की सड़क को पूर्ण कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी (ललितपुर)। बांसी से जखौरा तक बनाई जाने वाली 16 किमी सड़क का निर्माण कार्य दो साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि नये बस स्टैंड के पास सड़क निर्माण के दौरान पेयजलापूर्ति की पाइपलाइन तोड़ दी गई। जिससे एक सप्ताह से कर्मचारी और लोग पानी के लिए परेशान हैं।
बांसी से जखौरा के बीच 16 किमी की सड़क का निर्माण कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था। इस सड़क का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया था। लेकिन, जनप्रतिनिधियों और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते दो साल बाद भी बांसी के एमकेजी पब्लिक स्कूल से खखरी पुल तक और माड़री गांव से रेलवे क्रॉसिंग तक करीब चार से पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं, नये बस स्टैंड के पास सड़क निर्माण के दौरान सड़क खोदते समय जल निगम द्वारा डाली गई पाइपलाइन कई जगहों से टूट गई है। जिससे एक सप्ताह से बांसी की पेयजलापूर्ति बाधित है, जिससे जलनिगम के कर्मचारी भी परेशान हैं। आरोप है कि जल निगम के कर्मचारियों ने जब सड़क निर्माण कराने वाले कर्मचारियों से शिकायत की तो वह लड़ने पर आमादा हो गए। जिसकी शिकायत जल निगम के कर्मचारी बंटी सेन ने पुलिस चौकी बांसी में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य कराने की मांग की।


पहली बारिश में उखड़ गई पुलिया की सड़क
ललितपुर। रायपुर से जखौरा के बीच बनाई गई सड़क और पुलिया पहली बारिश में ही उखड़ गई। रायपुर गांव से जखौरा के बीच बनाई गई पुलिया गुणवत्ताविहीन बनी है। यहां पहली बारिश में ही पुलिया पर बनी सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। साथ ही गिट्टी का डामर ने साथ छोड़ दिया है। जिससे इस सड़क पर चलने में राहगीरों को परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed