फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   16 beggers childs rescued

भीख मांग रहे सोलह बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

Wed, 06 Jan 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
16 beggers childs rescued
चाइल्ड लाइन, सीडब्ल्यूसी व यातायात विभाग ने चलाया जागरुकता अभियान में भीख मांग रहे सोलह बच्चों क? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के तहत जनपद में चाइल्ड लाइन, सीडब्ल्यूसी और यातायात विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सड़कों पर भीख मांग रहे 16 बच्चों को रेस्क्यू करके बाल कल्याण समिति के माध्यम से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक महिला बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के आदेश पर बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन के तहत पंद्रह दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को एएचटीयू के प्रभारी नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन, सीडब्ल्यूसी और यातायात विभाग, समाज कल्याण संस्थान के समन्वय से बाल भिक्षावृत्ति की रोकने के लिए अभियान चलाया। जिसमें 16 बच्चों को रेस्क्यू करने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत उनके परिजनों, अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। इस रेस्क्यू के दौरान प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू भगवती प्रसाद मिश्र, उपनिरीक्षक मोहित यादव, अटल बिहारी, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज सिंह गंगवार, हेका, श्रीशंकर कुलश्रेष्ठ, लक्ष्मण सिंह, इशरार खां, दीपक कुमार दुबे, सरिता मौर्या, सीडब्ल्यूसी समिति से एडीओ रामनाथ पाठक, कैलाश नारायण अग्रवाल, उत्तम सिंह चौहान, चाइल्डलाइन समिति के सदस्य राजीव, कपिल कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, मयंक पस्तोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed