{"_id":"5d06937c8ebc3e4d6568956f","slug":"156071204817-lalitpur-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों के ऊपर से हटाए लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों के ऊपर से हटाए लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकानों के ऊपर से हटाई जाए बिजली की लाइन
मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत छितरापुर के गांव विघाई में घरों के ऊपर से बिजली की लाइन निकली है, इसके तार बारिश और तेज आंधी के समय टूटकर गिर जाते हैं। इससे ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अवर अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली की लाइन मकानों के ऊपर से हटवाने की मांग की है।
विद्युत सब स्टेशन मड़ावरा के गिरार फीडर से जुड़े गांव विघाई में बिजल आपूर्ति के लिए बिजली की लाइन डाली गई है। इसी लाइन पर ट्रांसफार्मर रखकर घरों में सप्लाई दी गई है। यह लाइन गांव के अधिकांश घरों के ऊपर और मुख्य गलियों से निकलती है। गर्मियों और बरसात में तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं। कुछ महीने पहले सर्दियों के मौसम में तार टूटकर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से दो अन्ना गौवशों की मौत हो गई थी। बरसात के मौसम में तार टूटकर गिरते हैं तो गीली मिट्टी में चिंगारियां छूटने लगती हैं। इस पर ग्रामीणों को पावर हाउस पर सूचना देकर बिजली बंद करानी पड़ती है। इससे अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से निकली बिजली की लाइन हटवाकर अलग से ट्रांसफार्मर रखवाकर बंच केबल के माध्यम से घरों में बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में वीरेंद्र पांडे, कपूरे कुशवाहा, भज्जू कुशवाहा, गनेश कुशवाहा, वृंदावन, राजेश, तेजराम, जीवन, रती शामिल हैं।
--------
गांव में घरों के ऊपर से निकली बिजली की लाइन के तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं, जिससे जानमाल के नुकसान की संभावना रहती है। छोटे-छोटे ट्रांसफार्मरों की जगह बडा ट्रांसफार्मर रखकर बंच केबल डाल दी जाए तो ग्रामीणों की परेशानी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
- कपूरे कुशवाहा पूर्व प्रधान, ग्राम विघाई
--------
गांव के अधिकांश घरों के ऊपर से बिजली की लाइन निकली है, जिसे हटवाने के लिए पूर्व में भी प्रार्थनापत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात के समय तार टूटकर गिरने का भय बना रहता है। इसकी जगह गांव में एलटी लाइन बिछा दी जाए तो काफी राहत मिल सकती है।
- वीरेंद्र कुमार पांडेय, ग्राम विघाई