फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पृथ्वी पर ईश्वर के समान हैं माता पिता

पृथ्वी पर ईश्वर के समान हैं माता पिता

Mon, 17 Jun 2019 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी पर ईश्वर के समान हैं माता पिता
ईश्वर के बराबर होते हैं माता-पिता
विज्ञापन

ललितपुर। श्रुत संवर्धन ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर में ब्रह्मचारी विनोद शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी पर साक्षात ईश्वर कोई है तो माता-पिता ही हैं। माता-पिता ही हमें नया जीवन देते हैं और हमारा पालन-पोषण करते हैं। इसलिए माता-पिता को समर्पित भाव से प्रतिदिन प्रणाम करना चाहिए। उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। यह मार्ग ईश्वर प्राप्ति का सच्चा मार्ग है।

वर्णी नगर मड़ावरा में श्री महावीर विद्या विहार में चल रहे शिविर में उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को श्रेष्ठ संस्कारों के साथ जीवन के श्रेष्ठतम स्थान पर पहुंचाने का प्रयास करते हैं। वह स्वयं अनेक प्रकार की परेशानियों को सहन कर बच्चों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हैं। माता-पिता के बिना जीवन अधूरा रहता है। उनका प्यार जीवन में अहम भूमिका निभाता है। बच्चों का यह कर्तव्य है कि वह मां-बाप की सेवा तन्मयता से करें। वृद्धावस्था में उनका ख्याल रखें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दें। ज्ञान संस्कार शिविर में सुबह बच्चों को ज्ञानदर्पण भाग -1 व 2, छहढाला व दोपहर में श्री पार्श्वनाथ युगल मंदिर में महिलाओं की तत्वार्थसूत्र की कक्षा, सायंकाल भक्तामर स्त्रोत की कक्षाएं लगाकर धार्मिक ज्ञान सिखाया जा रहा है। ब्रह्मचारी महेंद्र भैया घुवारा ने बच्चों को संदेश दिया। छात्रा वीनस जैन, राशि जैन, सहसंयोजक पुष्पेंद्र जैन, डा. राकेश सिंघई, नीलेश जैन, मनोज जैन, विनय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed