{"_id":"5d0544278ebc3e50561927df","slug":"156062620320-lalitpur-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला कीड़ा के काटने से अलग-अलग गांव में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला कीड़ा के काटने से अलग-अलग गांव में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीले कीड़ा के काटने से दो की मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पटौराकलां में एक किसान की खेत पर जहरीला कीड़ा के काटने से मौत हो गई। थाना जाखलौन के ग्राम जमुनियां में एक युवक की छत पर सोते समय कीड़ा काटने की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पटौराकलां निवासी फूलचंद (55) पुत्र सिम्मा लोधी ने गांव में तालाब वाले खेत में मूंग बोयी थी। वह शुक्रवार की रात को वह रोजाना की तरह खेत पर सोने के लिए चला गया। रात करीब 11 बजे वह अपने घर लौटा और सांप के कांटने की बात बताई, जिससे परिजन ने तत्काल उसे सबसे पहले ग्राम बुढ़वार में झाड़ फूंक को ले गए और उसके बाद रात को करीब साढ़े तीन बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में तालबेहट के पास उसकी मौत हो गई।
नेहरुनगर पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने बताया कि ग्राम पटौराकलां में फूलचंद की मौत सर्प के काटने से हुई है। उसका पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जमुनिया निवासी जिनेंद्र (30) पुत्र स्व.मौन सिंह सहरिया शुक्रवार की रात को पहले घर के आंगन में सो रहा था। गर्मी लगने के कारण रात्रि करीब 12 बजे वह उठकर छत पर सोने के लिए चला गया। इसके बाद सुबह जब उसकी पत्नी ने उसे जगाया तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। यह जानकारी लगने पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जाखलौन एके सिंह चौहान ने बताया कि जिनेंद्र सहरिया को शुक्रवार की रात को घर की छत पर सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पंचनामा भरने के दौरान उसके पैर में सांप के काटने जैसे दो निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।