{"_id":"5cfeb59cbdec2207203aec08","slug":"15601965007-lalitpur-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में होगा किसान कुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में होगा किसान कुभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में किसान कुंभ 16 से
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत में बताया गया कि हरिद्वार में किसान कुंभ 16 जून से लगेगा। इसमें अधिक से अधिक किसान शामिल होंगे। मंडी परिसर के किसान विश्राम गृह में हुई पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष कीरत सिंह बाबा ने कहा कि किसान अपनी फसल गेहूं के समर्थन मूल्य से कम बेचने को विवश हैं, क्योंकि किसानों से छनाई के नाम पर पांच रुपये प्रति क्विंटल लिया जा रहा है। पांच रुपये प्रति बोरा पल्लेदारी का लिया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। किसान विश्राम गृह में सुविधाओं का अभाव है। शौचालय, स्वच्छ पानी और बैठने की कोई सुविधा नहीं है। मंडी परिसर में बने कांपलेक्स में कब्जा है। मांग की गई कि किसानों के लिए मंडी में उचित व्यवस्थाएं की जाएं।
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने बताया कि हरिद्वार में 16, 17 और 18 जून लगने वाले किसान कुंभ में अधिक से अधिक किसान भाग लेंगे। इस मौके पर पहाड़ सिंह यादव, राजाराम कुशवाहा, धन सिंह, लोकपाल सिंह मौजूद रहे।