फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वयं सहायता समूहों ने अनाज बैंक का बनाने का लिया निर्णय

स्वयं सहायता समूहों ने अनाज बैंक का बनाने का लिया निर्णय

Fri, 24 May 2019 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों ने अनाज बैंक का बनाने का लिया निर्णय
स्वयं सहायता समूह बनाएंगे अनाज बैंक
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया / ललितपुर। अर्जुन खिरिया गांव में पांच स्वयं सहायता समूहों की बैठक में महिलाओं ने अनाज बैंक खोलने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि सभी महिला सदस्य प्रत्येक महीने में दो किलोग्राम अनाज (गेहूं) समूह के अनाज बैंक में जमा करेगी। इसका उपयोग गरीब सदस्य को दान देने के रूप में किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को शपथ दिलाई गई।

मां सरस्वती समूह की अध्यक्ष पेरा पटेल ने बताया कि समूह के बैंक खाते में पचपन हजार रुपये अभी तक जमा हुए हैं। जय मां संतोषी समूह के खाते में 54674 रुपये, कर्मा बाई समूह के 41000 रुपये, हनुमान गढ़ी समूह के खाते में 41000 रुपये एवं लक्ष्मी माता समूह के खाते में 10000 रुपये अभी तक जमा किए गए हैं। आज गांवों में परिवर्तन की अधिक जरूरत है। ग्रामीण विकास के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं से महिला सशक्तीकरण को बल मिला है। गांवों में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के श्रम व कौशल को मिली मान्यताओं से महिलाओं में आत्मविश्वास व आत्मसम्मान बढ़ा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सदस्य बचत करना सीखते हैं। छोटी छोटी बचत से समूह की अपनी ऋण व्यवस्था विकसित होती है। समूह के प्रत्येक सदस्य की बचत राशि का उपयोग अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में ऋण के रूप में किया जाता है। अर्जुन खिरिया गांव में पांच स्वयं सहायता समूह महिलाएं चला रही हैं। अध्यक्षता राजेश सिंह एवं कुम कुम राजा जोन प्रभारी ने की। बैठक में जितेंद्र सिंह बुंदेला (एफ ओ), राजेश सिंह अदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed