फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ग्रामीण वोटरों ने शहर को पछाड़ा, महरौनी में हुई बंपर वोटिंग

ग्रामीण वोटरों ने शहर को पछाड़ा, महरौनी में हुई बंपर वोटिंग

Wed, 01 May 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण वोटरों ने शहर को पछाड़ा, महरौनी में हुई बंपर वोटिंग
ग्रामीण वोटरों ने शहर को पछाड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड की गिनती भले ही पिछड़े क्षेत्रों में होती हो, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति यहां लोग बेहद जागरूक हैं। सोमवार को झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की महरौनी विधानसभा सीट के मतदाताओं ने सर्वाधिक मतदान कर इसे साबित कर दिया है। इस बार महरौनी विधानसभा में 75.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी महरौनी सीट पर मतदान का लगभग यही आंकड़ा रहा था। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव को लोकतंत्र का पर्व कहा जाता है। इसमें भागीदारी जताने से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। महरौनी विधानसभा सीट के मतदाता इस बात को बेहतर तरीके से समझते हैं। यहां के लोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी जताते हैं। इसका परिणाम है कि प्रदेश में जिले की साख बढ़ी है। पिछले लोकसभा चुनाव में महरौनी क्षेत्र के मतदाताओं ने करीब 75 प्रतिशत मतदान किया था। इस चुनाव का मतदान भी पिछली बार के आसपास ही रहा है। इससे कई प्रत्याशी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मतदान के बाद प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के समीकरण बता रहे हैं। यदि मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो ललितपुर विधानसभा सीट पर कुल 474286 मतदाताओं के सापेक्ष 330491 मतदाताओं ने मतदान किया है। इसमें 175703 पुरुष, 154787 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। इस प्रकार ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि, महरौनी विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 433241 के सापेक्ष 326389 मत पड़े हैं। इसमें 173942 पुरुष और 152447 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। इस तरह महरौनी विधानसभा में 75.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने प्रतिशत हुआ मतदान
महरौनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंगासागर में 91.25 प्रतिशत, जरया में 90.90 प्रतिशत, वीर में 88.53, बरतला में 88.29, उदया में 87.52, सेमराबुजुर्ग में 87.27, बिलाटा में 85.80, महाराजपुरा में 85.24, टौरिया में 84.53, बम्हौरीवंशा में 94.47, पुरा में 84.49, मकरीपुर में 84.4, बछरई में 82.30, सेमरा में 82.28, सिंगरवारा में 82.33, नाराहट में 82.82, पारौल में 81.17, चांदोरा में 80.79, दिगवार में 80.43, इमलियाकलां में 80.20 प्रतिशत, भारौन में 80.16 प्रतिशत और डुगरियां में 79.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। यानी इन गांवों के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed