{"_id":"5b9421c1867a557fe05982c4","slug":"151536434625-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजियोथेरेपी में बिना दवाई के मरीजों को मिलता लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजियोथेरेपी में बिना दवाई के मरीजों को मिलता लाभ
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजियोथेरेपी में बिना दवाई के मरीजों को मिलता लाभ
ललितपुर। जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। इस दौरान फिजियोथेरेपी के उपचार को कारगर बताया गया।
अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय वासवानी ने कहा कि यह दिवस पूरे विश्व में 8 सितम्बर को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लकवा, गठिया, हड्डी फ्रेक्चर के बाद जोड़ का न खुलना के मरीजों को भौतिक चिकित्सा एवं कसरत द्वारा ठीक किया जा सके। डा एमसी गुप्ता एवं डॉ आकाश खैरा ने सम्मिलित रूप से सभी मरीजों जिन्हें शरीर के किसी भी अंग में दर्द है उन्हें फिजियोथेरेपी लेने की सलाह दी। डॉ पवन सूद ने फिजियोथेरेपी को बहुत कारगर पद्धति बताया। इससे बिना दवाई के मरीजों को लाभ मिल रहा है। डा सौरभ देवलिया एवं डा रिजु दुबे ने फिजियोथेरेपी के फायदे की जानकारी देते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी में मांसपेशियों, हड्डी एवं नसों को ऐसी कसरत जिनमें खिचाव देने, ताकत आने एवं बैलेन्स बनाने वाली कसरतों को महत्वपूर्ण योगदान बताया। आज जिले का फिजियोथेरेपी विभाग प्रदेश का नं 1 विभाग है। अन्त में डॉ सौरभ देवलिया ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजीव जैन, मंजलता यादव, मोहनी शर्मा, अनिल परिहार, नीरज दुबे, मंगल सिंह का इस दिवस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।